भाजपाइयों ने किया रक्तदान
गोरखपुर। जनसंघ के संस्थापक सदस्य, एकात्म मानववाद के प्रणोता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा महानगर इकाई द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में डा. शिवकुमार शर्मा, राम मिलन यादव, मनिंदर सिंह, प्रभुनाथ पासवान, दुग्रेश चैधरी, कमलेश आजाद, हिमांशु श्रीवास्तव, उत्कर्ष सिंह, शिवम मिश्रा, हर्ष श्रीवास्तव, देवेंद्र सचदेवा, सतीश सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा भाव से कार्य करती है। किसी मरीज को रक्त का अभाव न होने पाए इसकी चिंता करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारत मां के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर रक्तदान का पुनीत कार्य कर रहे हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान, महादान है। एकात्म मानववाद के प्रणोता तथा मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर रक्तदान जैसा पुनीत कार्य करके भाजपा कार्यकर्ता उन्हें सही मायनों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने कहा कि सेवार्थ भावना से परिपूर्ण होकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता समाज हित में रक्तदान शिविर लगा करके रक्तदान कर रहे हैं। समाज के सभी वर्ग के लोगों को प्रेरणा लेकर सेवार्थ भावना से परिपूर्ण इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। शिविर में राजेश गुप्ता, अच्युतानंद शाही, प्रबल प्रताप शाही, जगनैन सिंह, पवन यादव, संजू यादव, हिमांशु श्रीवास्तव, रणविजय शाही, ऋषि त्रिपाठी, विनोद दुबे, सिद्धांतों घोष, आनंद मिश्रा, पशुपतिनाथ सिंह, निखिल मोटानी, विकी कुकरेजा आदि मौजूद रहे।
भाजपाइयों ने किया रक्तदान