मनी दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
गजपुर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओ ने कौड़ीराम में स्थित भाजपा कैम्प कार्यालय पर मनायी । इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मार्कण्डेय राय ने कहा कि उनका जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ था। वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता भी थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत किया और देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व डीसीएफ चेयरमैन गुलाब रध्वज उर्फ महन्थ सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी रुचि थी। उन्होंने कांग्रेस के भीतर के मनमुटाव के कारण पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। इस असवर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नागेंद्र शाही,मार्कण्डेय नायक,सांसद प्रतिनिधि अरविंद पांडेय,ािकान्त पांडेय, हरेन्द्र कुमाराुक्ला, राजबहादुर राय, दयांकर राय, मोती प्रसाद, महेंद्र निषाद, मदन गुप्ता, राजेश मौर्य आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। महावीर छपरा प्रतिनिधि के अनुसार आज भौवापार चैराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया और उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संजय तिवारी अभय प्रताप विपिन विश्वकर्मा, अजरुन पांडे, वीरेंद्र सिंह, छेदीलाल शर्मा, रमाशंकर चैरसिया, विकास सिंह उर्फ टिंकू सिंह, त्रियंबक तिवारी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मनी दीनदयाल उपाध्याय की जयंती