भाजपाइयों ने लोगों को किया आमंत्रित
राष्ट्रीय जन जागरण अभियान के तहत 26 को आएंगे कैबिनेट मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक
राष्ट्रीय जन जागरण अभियान के तहत 26 को आएंगे कैबिनेट मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक
बड़हलगंज (एसएनबी)। भारत सरकार द्वारा धारा 370 व 35 ए को हटाये जाने के बाद राष्ट्रीय जन जागरण अभियान पूरे देश में व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। इसके तहत 26 सितंबर को गोरखपुर क्लब में कार्यक्रम होना है जिसमें कैबिनेट मंत्री भारत सरकार डाघ् रमेश पोखरियाल निशंक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपाइयों ने लोगों से संपर्क कर उन्हें आमंत्रित किया।जन जागरण अभियान के जिला संयोजक मनोज शुक्ला ने चिल्लूपार में भ्रमण कर प्रबुद्ध लोगों को कार्यक्रम में आने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कमलेश पटेल, चिल्लूपार संयोजक प्रशांत शाही उर्फ टोनी, मंडल महामंत्री अखंड शाही, अंकित पटेल, बबलू राय, वीरेंद्र पांडेय आदि उपस्थित थे। ककरही प्रतिनिधि के मुताबिक राष्ट्रीय एकता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला संयोजक मनोज कुमार शुक्ला ने गोला मंडल में जनसंपर्क कर गोरखपुर में 26 सितंबर को आयोजित प्रबुद्ध गोष्ठी में सम्मिलित होने के लिए सम्मानित व प्रबुद्ध लोगों को आमंतण्रपत्र दिया। जिला संयोजक श्री शुक्ल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि भाजपा द्वारा आम लोगों का विास प्राप्त करने के लिए पूरे देश में राष्ट्रीय एकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के सभी मण्डलों में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
<no title>