महंगाई के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन
गोरखपुर । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर भाजपा सरकार को जगाने के लिए ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर पार्टी द्वारा तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। बढ़ती मंहगाई, भ्रष्टाचार, किसानों की बदहाली, नौजवानों की बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था तथा पूर्व मंत्री, सांसद मो. आजम खां और उनके द्वारा स्थापित मोहम्मद अली जौहर विवि के विरूद्ध बदले की कार्यवाही के विरोध में कार्यक्रम आयोजित था। इस दौरान धरने को संबोधित करते हुए प्रहलाद यादव ने कहा कि 01 सितम्बर से बिजली की दरों में भारी बढ़ोत्तरी कर दी गयी, ट्रैफिक सुधार के नाम पर लंबे जुर्माने लगाए जाने लगे, बदले की भावना से मो. आजम खां और उनके परिवार के प्रति फर्जी मुकदमा दर्ज किया जाना जारी है।
श्री यादव ने कहा कि जनपद में विकास कार्य बंद है। मंहगाई चरम पर है। किसान आज भी कर्ज के बोझ से दबा है। नौजवानों के सामने धुंधला भविष्य है। उद्योग- धंधे बंद हो रहे हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बलात्कार, हत्या, लूट की घटनाएं थम नहीं रही हैं। अल्पसंख्यकों की स्थिति दयनीय है। शाहजहांपुर में पीड़िता न्याय के लिए गुहार लगा रही है और उल्टे उसे ही जेल भेज दिया गया है। धरने का संचालन जियाउल इस्लाम एवं सिंहासन सिंह यादव ने किया। धरनास्थल पर धर्मराज यादव, लाल बहादुर पासवान, सिराजुद्दीन रहमानी, संजय सिंह ,कपिस श्रीवास्तव, रामजीत, रघुवर यादव, साधु यादव, अखलाक अंसारी, जगदीश यादव, चंद्रबली यादव, मोहसिन खान, रजनीश यादव, राजमती निषाद, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, राजेश सिंह, माधो पासवान, रामजतन यादव, जफर अमीन डक्कू, अमरेंद्र निषाद, अशोक यादव, दयाशंकर निषाद, विश्वनाथ विवकर्मा, संजय पहलवान, राम नगीना साहनी, राघवेंद्र तिवारी राजू, मैना भाई, इनामुल्लाह खान, शहाब अंसारी, हाजी शकील अंसारी, कंचन श्रीवास्तव, धर्मराज यादव, अशोक चैधरी, जितेंद्र यादव, संजय यादव, प्रमोद, अभिमन्यु यादव, मुन्नू यादव, मनमोहन यादव, हीरालाल यादव, राजकुमारी देवी, बिंदा देवी, पप्पू चैधरी, मनोज निषाद, देवेंद्र भूषण निषाद, सुरेंद्र निषाद, पतासी देवी, जवाहर यादव, कालीशंकर, सुशीला भारती, उर्मिला देवी अख्तर जहां, आकाश चैहान, नीलम पाण्डेय, मंसूर अहमद, बजी उल्लाह अंसारी, महेाश यादव, सत्येंद्र गुप्ता, अवधेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
महंगाई के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन